बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक की. जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगाई है. बैठक में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. इसमें सबसे प्रमुख सरकारी कर्मचारियों का डीए 5% बढ़ा है. राज्य सरकार ने डीए में 5% का इजाफा कर दिया है. 1 जुलाई 2025 के प्रभाव से 252% की जगह अब 257 प्रतिशत डीए बनेगा.
जानकारी के मुताबिक बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगाई है. बैठक में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक के अनुसार षष्ठम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को अब 252% के स्थान पर 257 प्रतिशत डीए मिलेगा. वहीं पंचम केंद्रीय वेतनमान में वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को 466% का स्थान पर 474% DA मिलेगा.
खबर अपडेट हो रही है….

