कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कृष्णा अल्लावरू और नवनियुक्त युवा कांग्रेस प्रभारी मनीष शर्मा
कांग्रेस ने बिहार के चुनाव के बीच कृष्णा अल्लावरू को युवा कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया है. उनकी जगह मनीष शर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है. कृष्णा अल्लावरू अब सिर्फ बिहार प्रभारी की ही जिम्मेदारी संभालेंगे. वह पिछले कुछ महीनों से दोहरी जिम्मेदारी को संभाल रहे थे.
कांग्रेस ने गुरुवार शाम एक प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनीष शर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस को नया प्रभारी बनाने स्वीकृति प्रदान की है. बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी में यह बदलाव आखिर क्या असर डालेगा? यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा. वहीं बताया जा रहा है कि कृष्णा अल्लावरू फिलहाल अभी सिर्फ बिहार प्रभारी की ही जिम्मेदारी संभालेंगे. बिहार चुनाव के बाद उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
Hon’ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri Manish Sharma as the In-Charge of the Indian Youth Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/tsWHq4eIxX
— Congress (@INCIndia) October 23, 2025
‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ का प्रभार देख रहे मनीष
युवा कांग्रेस नव नियुक्त प्रभारी मनीष शर्मा पार्टी के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ का प्रभार देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह आंदोलन राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा विकसित एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध युवाओं और कार्यकर्ताओं को संगठित करना तथा उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है. नई नियुक्ति के बाद अभी तक मनीष शर्मा ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.
