पटना का गांधी मैदान.
बिहार में पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा. दरअसल बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया है जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है. अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है. इसी को लेकर पटना प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.
एडवाइजरी के मुताबिक, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान 17 नवंबर से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा. करीब 4 दिन तक इस मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चलना है. वहीं बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन को लेकर रविवार को 18वीं विधानसभा से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है. सोमवार से पूरी प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर तेज हो जाएगी. इसी के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी.
17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिन गाँधी मैदान, पटना बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।@BiharHomeDept @UDHDBIHAR @cityofpatna @PatnaPolice24x7 @patna_traffic
— District Administration Patna (@dm_patna) November 16, 2025
खबर अपडेट की जा रही है…

