बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी करने के दौरान पर्यटकों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे जिप्सी में बैठकर पार्क सफारी का आनंद ले रहे पर्यटक ताउम्र भूल नहीं पाएंगे. बीते रविवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी जिप्सी फक्कड़ चौराहे के पास से गुजर रही थी, तभी एक हाथी तेज रफ्तार से जिप्सी के पीछे दौड़ने लगा. पर्यटक जो शुरुआत में टस्कर हाथी (दांतों वाला हाथी) दिखने से काफी खुश थे और जिप्सी ड्राइवर से गाड़ी धीमे-धीमे चलाने को बोल रहे थे, अचानक हाथी को जिप्सी के पीछे दौड़ते देख सन्न रह गए. उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं. वह जिप्सी ड्राइवर से कहने लगे कि, “तेज भगाओ, प्लीज गाड़ी तेज दौड़ाओ, भगाओ-भगाओ.’ इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. बता दें कि गर्मियों में हाथियों के झुंड पानी पीने पीली डाम में आते हैं और पर्टयकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं. अमानगढ टाइगर पार्क के एक ओर जिम कार्बेट टाइगर पार्क की झिरना रेंज है तो वहीं दूसरी ओर 100 एकड़ में फैली पीली डाम झील है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
‘प्लीज तेज भगाओ-भगाओ’… बिजनौर में पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ा हाथी, देखें अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का Video
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

