दूसरे टेस्ट में वापस आ सकते हैं कमिंस (Photo: PTI)
Pat Cummins Comeback: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच से ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस बाहर हैं. लेकिन, लोअर बैक इंजरी के चलते पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की टीम में नहीं चुने जाने वाले कमिंस की वापसी को लेकर अब बड़ा अपडेट है. पैट कमिंस के सीरीज के दूसरे टेस्ट में लौट आने की संभावना है.
कमिंस ने शुरू की गेंदबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए पैट कमिंस ने गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. उन्होंने बुधवार यानी 5 नवंबर को नेट्स पर 8 ओवर डाले. बेशक, नेट्स पर कमिंस की गेंदबाजी में वो धार और रफ्तार नहीं दिखी, जो होती है. लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है, पहला टेस्ट शुरू होने तक वो अपनी गेंदबाजी की वो कमी भी दूर कर लेंगे.
एशेज के दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद
32 साल के पेसर ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से बातचीत में बताया कि वो काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. और, उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर कर रहे हैं. पर्थ में पहला टेस्ट खेले जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट गाबा पर 4 दिसंबर से खेला जाए. ये एक डे-नाइट टेस्ट होगा, जिससे कमिंस ने अपने कमबैक की उम्मीद जताई है.

