यमुना घाट
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी की नकली यमुना बना रही है. जिसमें वजीराबाद से लाया गया साफ पानी एक पाइप के जरिए चोरी कर डाला जा रहा है.
एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ये भी दावा किया कि हमें मालूम है कि बिहार चुनावों के चलते छठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वासुदेव घाट जाएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए नरेंद्र मोदी जाएंगे यमुना के वासुदेव घाट पर डुबकी लगाएंगे. यमुना का पानी प्रदूषित इसलिए पीने के पानी की पाइप लाइन से एक नकली घाट बनाया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी सरकार को गरीब पूर्वांचलियों की फिक्र नहीं है.
फ़र्ज़ीवाडे के सभी रिकॉर्ड टूटे
👉🏼PM के लिए फ़िल्टर पानी वाली नक़ली यमुना बनाई गई है
👉🏼मग़र दिल्ली में गरीब पूर्वांचली लोगों के लिए प्रदूषित मल युक्त यमुना #BJPExposedOnYamuna #BJPExposedOnPollution pic.twitter.com/RAGHmP2xWX
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 26, 2025
फर्जीवाड़े के सभी रिकॉर्ड टूटे- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भरद्वाज ने फर्जी घाट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फर्जीवाड़े के सभी रिकॉर्ड टूटे. साथ कहा कि PM के लिए फिल्टर पानी वाली नक़ली यमुना बनाई गई है और दिल्ली में गरीब पूर्वांचली लोगों के लिए प्रदूषित मल युक्त यमुना है.
ये खबर अपडेट की जा रही है…
