नसीम शाह के घर पर हमला (Photo: PTI)
Gunmen Attack on Naseem Shah Family House: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर हमला हुआ है. हमले में घर पर जमकर गोलियां बरसाई गई है, जिसमें काफी चीजों को नुकसान पहुंचा है. नसीम शाह का घर जिस पर गोलियों से हमला हुआ उसका नाम हुज्र (Hujra) है और वो खैबर पख्तूनख्वा के लोअर डिर जिले में है. पुलिस ने हमले के बाद एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
इन चीजों को नुकसान, परिवार पर ये अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक नसीम शाह के घर पर खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिसमें कई सारी चीजों को नुकसान पहुंचा. हमले में नसीम शाह के घर की खिड़की, मेन गेट और गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह को बड़ा नुकसान पहुंचा है.
हमले के वक्त नसीम शाह का परिवार घर पर ही था. मगर गनीमत ये रही कि इसमें उनकी जान पर कोई आंच नहीं आई. परिवार के सभी लोग हमले से सहम जरूर गए मगर सुरक्षित हैं.
5 लोग गिरफ्तार, घर की सुरक्षा बढ़ी
पुलिस ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनसे पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है. हमले के बाद पुलिस ने नसीम शाह के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी है.

