पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान
पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. नामों की घोषणा हो गई है. साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है. एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है. कला, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार मिलता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

