निर्माणधीन बिल्डिंग.
नोएडा में आज दोपहर के समय अचानक से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास में हड़कंप मच गया. वहीं शटरिंग गिरने से काम कर तीन मजदूर मलबे में दबे गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -144 की है.
मजदूरों की चीज पुकार सुनकर अन्य श्रमिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू किया और मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो मजूदरों की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है.
वहीं पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर व ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले की जांच की जा रही है. दोनों शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है.
(अपडेट जारी है)

