BJP-नीतीश पर तेजस्वी का हमला
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली महागठबंधन ने मंगलवार को अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया. इस घोषणा पत्र में रोजगार पर खासा फोकस किया गया है. 20 महीने में पक्की सरकारी नौकरी की बात कही गई है. साझा घोषणा पत्र जारी होने के बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को पुतला बनाकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने, भ्रष्ट अधिकारियों ने नीतीश कुमार को पुतला बनाकर रखा है. बीजेपी के लोग उनके चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही पुष्टि कर दी कि अब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे.
#WATCH | Patna | #BiharElection2025 | Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav says, “…Nitish Kumar is like a puppet in NDA…The BJP is just using the face of Bihar CM Nitish Kumar…Union Home Minister Amit Shah has already confirmed that Nitish Kumar will pic.twitter.com/MPaL0k63QD
— ANI (@ANI) October 28, 2025
इंडिया गठबंधन ने मुझे मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, लेकिन आज तक एनडीए की ऐसी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या घोषणा नहीं हुई है कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. तेजस्वी ने कहा कि जब अमित शाह ने पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे. उन्होंने नीतीश जी का नाम नहीं लिया.
‘प्राण देकर भी प्रण पूरा करूंगा’
तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें बिहार में सरकार ही नहीं, बल्कि बिहार को बनाना है. हमने जनता के सामने हमेशा अपना विजन रखा है और आज ‘संकल्प पत्र’ बिहार के सामने रख रहे हैं. हमने प्रण लिया है कि बिहार को नंबर 1 बनाएंगे. ये दलों और दिलों का संकल्प है. इन संकल्पों को पूरा करने के लिए अगर हमें जान की बाजी भी लगानी पड़े, तो लगा देंगे. मैं अपना प्राण देकर भी प्रण पूरा करूंगा.
