दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की आज यानी रविवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी. अब अनंत सिंह की रातें पटना के बेऊर जेल में कटेंगी. जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर को हत्या हुई थी. इसका आरोप अनंत सिंह पर लगा. इसके बाद आधी रात को अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया. आज उनकी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

