ट्रैवलImage Credit source: Getty Images
सर्दी के मौसम में घूमने के लिए एकदम बेस्ट रहता है. ठंडी हवाएं उमस के कम करती हैं, जिससे लंबी दूर तक चलना, ट्रैकिंग या फिर आउटडोर एक्टिविटी करने में परेशानी नहीं होती है. कई जगहों पर बर्फबारी, कहीं पर हरी-भरी पहाड़ियां इस मौसम में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है. साथ ही इस मौसम में फोटोग्राफ भी अच्छी आती हैं. इस मौसम में आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. इससे अपनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका भी मिलेगा. लेकिन कई बार यह समझ नहीं आता है कि घूमने के लिए कौन-सी जगह बेस्ट है.
अगर आप भी दिसंबर में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, आईआरसीटीसी के टूर पैकेज अपना सकते हैं. आप इनके एयर टूर “टेंपल टूर ऑफ पुरी एंड कोणार्क डांस फेस्टिवल” देख सकते हैं. यह उत्तर-प्रदेश के लखनऊ से लेकर ओडिशा तक के लिए लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में
टेंपल टूर ऑफ पुरी एंड कोणार्क डांस फेस्टिवल
यह टूप पैकेज पांच दिनों और चार रात का है. जो 1 से लेकर 5 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा. जिसमें आपको भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का और कोणार्क जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. इस पैकेज में लखनऊ से भुवनेश्वर और फिर वापसी में भुवनेश्वर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट में की जाएगी. इस पैकेज में खानपान और ठहरने के लिए होटल में व्यवस्था की जाएगी. सफर की शुरुआत पहले दिन लखनऊ से सुबह 9:20 बजे होगी फिर दोपहर 12:10 बजे भुवनेश्वर पहुंचना और वहां होटल में चेक-इन किया जाएगा. दोपहर के खाने के बाद नंदन कानन प्राणी उद्यान की सैर के बाद रात का खाना और ठहरना शामिल है.ट
गन्नाथ मंदिर के दर्शन
नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर धौली स्तूप के बाद बस द्वारा पूरी पहुंचा जाएगा. शाम को सुनहरे समुद्र तट के पास समय बिताने के बाद रात पर पूरी में ठहरने और खाना शामिल है. तीसरे दिन नाश्ते के बाद गन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाएं, इसके बाद फिर सातपदा स्थित चिल्का झील जाना. इसके बाद अपने खर्चे पर नाव की सवारी करके पक्षी द्वीप और इरावदी डॉल्फिन देखने के लिए जा सकते हैं. रास्ते में अलारनाथ मंदिर के दर्शन भी करने का मौका मिल सकता है. रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था पूरी में ही की जाएगी.

नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर आप चंद्रभागा बीच और अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव को एंजॉय करने जा सकते हैं. सूर्य मंदिर और कोणार्क नृत्य महोत्सव देखने के लिए कोणार्क जाएं.इसके बाद यहां से भुवनेश्वर रात का खाना और ठहरना यहां पर होगा. चौथे दिन सुबह-सुबह लिंगराज मंदिर के दर्शन के बाद होटल वापस लौटना. नाश्ते के बाद, होटल से चेक-आउट कर 12:40 बजे वापसी फ्लाइट द्वारा की जाएगी.
इस टूर में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का खर्चा 48900 रुपये, दो व्यक्तियों के साथ का पैकेज 38600 रुपये है और तीन लोगों का 36100 रुपये है. वहीं पेरेंट्स के साथ एक बच्चे का पैकेज बैड के साथ 29700 रुपये है जिसमें बच्चे की उम्र 5 से 11 साल की होनी चाहिए. इस सफर के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन कराई जा सकती है.

