दिल्ली ब्लास्ट
दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दे रहा था.
गिरफ्तार आरोपी सोयब, हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है. ये इस मामले में सातवां आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद से सोयब फरार था.
एजेंसी के मुताबिक सोयब आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दे रहा था. NIA की जांच में सामने आया है कि सोयब ने आतंकी उमर को शरण दी थी.
ये खबर अपडेट की जा रही है…

