आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने नोटिस का जवाब दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दिया है. पंजाब पुलिस ने आतिशी से जुड़े वीडियो को फर्जी बताया है. साथ ही नोटिस में बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट से साबित हुआ है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का प्रयाग नहीं किया था. माहौल खराब करने के लिए एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर
पोस्ट किया गया था.
पंजाब पुलिस ने नोटिस का जवाब देते हुए बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में एक्शन लिया गया है. एडिटेड वीडियो पर कानून के प्रावधानों के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पंजाब पुलिस ने नोटिस में कहा है कि उनकी जवाबदेही कोर्ट और केस से संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष है. इस मामले में आगे जो भी कार्रवाई की जाएगी, उसे कोर्ट और केस से संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने रखा जाएगा.
खबर अपडेट की जा रही है…

