दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-II की पाबंदियों को देखते हुए NDMC ने पार्किंग फीस दोगुना करने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद दिल्ली वासियों की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली के लोगों को अब NDMC में पार्किंग के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. NDMC का दावा है कि इस कदम के पीछे सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करना है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिले.
सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे अन्य उपाय भी कर रही है. आपको बता दें कि NDMC के पास 128 पार्किंग साइट कनाट प्लेस समेत अलग-अलग जगहों पर हैं.
सामान्य दिनों में कितनी लगती थी पार्किंग?
NDMC के मौजूदा पार्किंग शुल्क के मुताबिक, चार पहिया वाहन के न्यूनतम 20 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 100 रुपए प्रतिदिन लिए जाते थे. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए न्यूनतम 10 रुपए प्रतिघंटा और अधिकतम 50 रुपए प्रतिदिन लिए जाते थे. अब नए आदेश के बाद ये शुल्क दोगुना हो जाएगा. यानि अब कार का प्रतिघंटा 40 रुपए और दिनभर का 200 रुपए लिया जाएगा. वहीं दोपहिया वाहन का प्रतिघंटा 20 रुपए और दिनभर का 100 रुपए लिया जाएगा.
खबर अपडेट की जा रही है.
