दिल्ली एयरपोर्ट पर 228 उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण अब तक 228 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इनमें 131 उड़ानें रवाना होने वाली और 97 उड़ानें आने वाली थीं. 5 उड़ानों का रूट बदलना पड़ा है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी लो विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानें रद्द हुई हैं. दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोहरे का असर देखने को मिला है. बढ़ते प्रदूषण और कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटि देखने को मिली है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

