दिल्ली एयरपोर्ट के ATC सर्वर में गड़बड़ी,
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी सर्वर में गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है. पिछले एक घंटे से तकरीबन 25 फ्लाइट उड़ान के इंतजार में खड़े हैं यानी टेक ऑफ नहीं कर पा रहे हैं. सभी एयरलाइंस के विमान प्रभावित हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह समस्या दोपहर के बाद शुरू हुई और अभी सुधार की कोशिशें चल रही हैं.
इंडिगो की फ्लाइट में लगातार इस समस्या को लेकर अनाउंसमेंट हो रही है. अभी आगे कितना डिले है और कब तक विमान टेक ऑफ करेगा इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. इंडिगो का आफिशियल अनाउंसमेंट एटीसी के सर्वर में समस्या है.
पिछले दिन एयर इंडिया के सर्वर डाउन होने से भी दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी परेशानी हुई थी. यह समस्या करीब एक घंटे तक चली. इसके कारण चेक-इन प्रभावित हुआ और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लग गईं. एयर इंडिया ने फिर मैनुअल चेक-इन शुरू किया.
25 विमान के टेकऑफ में देरी
जानकारी के मुताबिक, ATC सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते 25 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हैं. इनके टेकऑफ में देरी हो रही है. 25 विमानों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया में बाधा आ सकती है. एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने की संभावना है.
खबर अपडेट की जा रही है…

