दिल्ली में लगातार गंभीर होती वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा अहम फैसला लिया है, राजधानी में बढ़े हुए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के कारण दिल्ली-एनसीआर में 15 दिसंबर से नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते स्मोग के कारण बच्चों का रोज़ स्कूल जाना बच्चो के स्वस्थ के लिए जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर विकल्प माना गया है। दिल्ली सरकार का यह आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेगा।
ऑनलाइन कक्षाओं के फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अब बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता नहीं रहेगी और बच्चे घर पर सुरक्षित रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, शिक्षक भी डिजिटल माध्यम से पढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को समय पर लॉगिन करने, होमवर्क पूरा करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी है।
हालांकि कुछ अभिभावकों का मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों का ध्यान जल्दी भटक जाता है, लेकिन मौजूदा हालात में यह सबसे सुरक्षित तरीका है। उम्मीद की जा रही है कि हालात सामान्य होने के बाद स्कूल फिर से ऑफलाइन मोड में खुलेंगे।
दिल्ली सरकार ने साफ कहा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है इसलिए ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखते हुए बच्चों को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश की जा रही है सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और इस्थति को सामान्य करने के लिए सरकार की तरफ से जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं और उम्मीद है की हालात जल्द ही सामान्य हो जायेंगें।
रिपोर्ट – गरिमा राजपूत

