ममता कुलकर्णी, दाऊद इब्राहिम
एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. ताजा मामला दाऊद इब्राहिम से जुड़ा हुआ है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते वो एक बार फिर चर्चा में हैं. गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कहा कि वह आतंकवादी नहीं है.
ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि बम ब्लास्ट जैसी किसी भी साजिश में उसका नाम कभी नहीं आया. मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने वर्षों से दाऊद को गलत तरीके से पेश किया है. इससे पहले ममता ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की. 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी बोल्ड भूमिकाओं और हिट फिल्मों के लिए फेमस ममता आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…
