Mahagathbandhan Manifesto Launch
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. महागठबंधन ने अपने इस घोषणा पत्र का नाम बिहार का ‘तेजस्वी प्रण’ दिया है. इस मौके पर महागठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. महागठबंधन के इस साझा घोषणा घोषणा पत्र में पिछले कुछ दिनों में तेजस्वी यादव द्वारा किए गए चुनावी वादों को संकलित किया गया है. इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अधिनियम लाया जाएगा. सभी जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी नौकरी का दर्ज दिया जाएगा. साथ ही उनका वेतन 30000 रुपये महीना किया जाएगा.
महागठबंधन के मेनिफेस्टो में क्या क्या?
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
