सांकेतिक तस्वीर.Image Credit source: PTI
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा भी पड़ रहा है. रिकॉर्ड-तोड़ धुंध के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है. इसके चलते बुधवार को भारत-अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच रद्द करना पड़ा. कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ. मऊ जिले में कोहरा मौत बनकर आया और सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. आज मौसम कैसा रहेगा, ये जानने से पहले एक नजर डाल लेते हैं बीते दिन के एक्यूआई पर.

