वनडे में भी कप्तान बनेंगे पंत! (Photo: PTI)
टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है. विकेट के आगे और पीछे से तो उन्हें अपना योगदान बल्ले और दस्ताने से देना ही होगा. उसके अलावा अब कप्तानी की अहम भूमिका भी निभानी पड़ सकती है. ऐसी खबर है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बुधवार को ही इसे लेकर ऋषभ पंत को तैयार रहने को कहा है. पंत को गुवाहाटी में खेले जाने वाले टेस्ट में टीम की कमान दिए जाने के बाद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है. पंत को कप्तान बनाए जाने के इस फैसले के पीछे शुभमन गिल की लेटेस्ट इंजरी अपडेट को माना जा रहा है.
दूसरे टेस्ट से बाहर गिल की जगह पंत होंगे कप्तान
RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है. ऐसे में उन्हें गुवाहाटी टेस्ट में खिलाया गया और कहीं कोलकाता टेस्ट की तरह वो फिर से इंजर्ड हो गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है. स्पेशलिस्ट की राय के अनुसार एक खिलाड़ी को गर्दन की इंजरी से उबरने में 5 से 7 दिन का समय लगता है. फिलहाल ये तय है कि गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे.

