नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025। टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़ (TIAS) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा वार्षिक मीडिया फेस्ट ‘वर्चस्वा 2025’ का आयोजन आगामी 13 और 14 नवम्बर को किया जाएगा। इस वर्ष फेस्ट का थीम “United by Culture, Inspired by Stories” रखा गया है, जो विविधता, रचनात्मकता और कहानी कहने की शक्ति को एक सूत्र में पिरोता है।
दो दिवसीय यह आयोजन दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों की भागीदारी से सराबोर रहेगा। प्रतिभागी मीडिया, कला, नवाचार और संवाद से जुड़ी प्रतियोगिताओं व प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
फेस्ट कन्वीनर के अनुसार, ‘वर्चस्वा 2025’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भावी मीडिया पेशेवरों के लिए सीखने, साझा करने और रचनात्मक सहयोग का सशक्त मंच है।
यह आयोजन डॉ. राम कैलाश गुप्ता (चेयरमैन), डॉ. संध्या बिंदल (वाइस चेयरपर्सन), डॉ. अजय कुमार (निदेशक), डॉ. एम. एन. झा (डीन-एकेडमिक) और डॉ. शिवेन्दु कुमार राय (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। समन्वय का दायित्व डॉ. उपासना खुराना और सुश्री श्रुति शर्मा निभा रही हैं।
आयोजन में संस्कृति विश्वविद्यालय, ऑरलियन्स द स्कूल सहित कई संस्थान सहयोगी हैं।
Powered by: Unstop | Innovate Alliance Partner: Space Cloud Infotech | Fashion Partners: FYC Professional, V Victoria.
प्रतिभागी www.tecnia.in पर जाकर अथवा आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण एवं संपर्क:
फेस्ट पीआर एवं प्रमोशन्स सेल – वर्चस्वा 2025
📧 Email: varchasvatias@gmail.com
📞 Phone: +91 7248947961, +91 9354917480
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
टेक्निया इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है ‘varchasva 2025 – मीडिया फेस्ट’ का भव्य आयोजन
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

