कितना प्रोटीन है जरूरी? Image Credit source: Pexels
आजकल हाई प्रोटीन डाइट एक ट्रेंड बन चुका है. जिम जाने वाले हों, वजन घटाने वाले हों या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले. हर कोई अपनी प्लेट में प्रोटीन बढ़ाने की बात कर रहा है. सोशल मीडिया, फिटनेस ट्रेनर्स और सप्लीमेंट कंपनियां बार-बार ये मैसेज देती हैं कि ज्यादा प्रोटीन मतलब ज्यादा ताकत, बेहतर बॉडी और तेज फैट लॉस. लेकिन क्या सच में जितना ज्यादा, उतना बेहतर वाला फॉर्मूला प्रोटीन पर लागू होता है? यही सवाल अब कई लोग के मन में उठ रहा है. अगर आपके मन में ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. ये मांसपेशियों के निर्माण, ऊतकों की मरम्मत, हार्मोन और एंज़ाइम बनाने, यहां तक कि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में प्रोटीन की कमी होने से शरीर में कई दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में क्या होता है. चलिए एक्सपर्ट से जानतें.
ये भी पढ़ें:
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन है नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर देखने को मिलता है. अगर आप शरीर की जरूरत से ज्यादा प्रोटीन इंटेक करते हैं तो, इससे हड्डियां कमजोर होने लगती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादा प्रोटीन की मात्रा हड्डियों में कैल्शियम की को बाहर निकालती है. इसे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है.
वजन बढ़ने का भी कारण
एक्सपर्ट के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन वजन को बढ़ाने का काम करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, जब शरीर में जितना प्रोटीन जाता है कैलोरी की मात्रा भी उतनी ही बढ़ती है. ऐसे में ज्यादा प्रोटीन मतलब ज्यादा कैलोरी. कैलोरी शरीर में स्टोर होने लगती है और वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.
किडनी और हार्ट पर भी पड़ता है असर?
बता दें कि, ज्यादा प्रोटीन इंटेक का बुरा असर हमारी कि़डनी और हार्ट पर भी देखने को मिलता है. दरअससल, प्रोटीन को पचाने में ज्यादा मेहनत लगती है. जब आप ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है. इसके अलावा इससे पथरी स्टोन होने का भी रिस्क काफी ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं , ज्यादा प्रोटीन से प्लाक जमा होने लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.
वजन के मुताबिक, कितना प्रोटीन जरूरी?
प्रोटीन कितना लेना चाहिए? ये व्यक्ति के वजन पर निर्भर करता है. फिटनेस एक्सपर्ट मुकुल नागपाल बताते हैं कि, हर किसी को अपने वजन और लाइफस्टाइल के मुताबित, प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. जैसे किसी का वजन अगर 100 किलो है तो उसे पर kg 2 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. लेकिन अगर व्यक्ति एक्सरसाइज नहीं करता है तो उसे पर Kg 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें: टूथब्रश से तौलिया तक.जानें रोजमर्रा की कौन सी चीज को कब बदलना चाहिए?

