राजस्थान की राजधानी जयपुर में 14 लोगों को कुचल कर मारने वाले डंपर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहा है. ये वही ड्राइवर है, जिसने आज राजधानी की सड़क पर जमकर तांडव मचाया था. आरोपी तेज रफ्तार में लोगों को कुचलता चला गया, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 25 घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.
खबर अपडेट की जा रही है.

