जम्मू-कश्मीर में हुए राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू ने चुनाव जीत लिया है. वहीं, नोटिफिकेशन-1 की सीट भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से गई है. पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद रमजान ने 58 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर की राज्यसभा की 4 सीट में से फिलहाल 2 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल कर ली है.
ब्रेकिंग स्टोरी है, अपडेट हो रही है…
