मल्टीविटामिन पाउडरImage Credit source: Getty Images
आज के समय में अनहेल्दी डाइट और गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों के शरीर में न्यूट्रिशन और मिनरल्स की कमी होने लगी हैं. इस समय विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन और कैल्शियम की कमी के मामले बहुत देखने को मिलते हैं. इसके अलावा भी विटामिन सी और ई जैसे पोषक तत्वों की कमी देखने को मिलती है. इनकी कमी को पूरा करने के लिए लोगों में खाने में बदलाव करने और बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है. कुछ मामलों में कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट दिए जाते हैं.
सप्लीमेंट आज के समय में बहुत आम होते जा रहे हैं. कुछ लोग शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के लिए मल्टीविटामिन दवा या फिर पाउडर लेते हैं. लेकिन नेचुरल तरीके से डाइट में बदलाव करन्यूट्रिएंट्सकी कमी को पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा घर पर नेचुरल मल्टीविटामिन पाउडर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से
घर पर बनाएं मल्टीविटामिन पाउडर
जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि आप घर पर पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को मिलाकर मल्टीविटामिन पाउडर बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सीड्स चाहिए होगी जैसे कि फ्लैक्स सीड्स, तिल, कद्दू खरबूजा, तरबूज और के बीज, मूंगफली, रोस्टेड चने लें. इसमें पिस्ता, बादाम, काजू और अखरोट के पाउडर को मिक्स करें. इसमें फ्लेक्स सीड्स और जिन बीज को रोस्ट करने की जरूरत के उसे थोड़ा सा रोस्ट कर लें. इन सभी को बराबर मात्रा में लें. मिक्सी में डालकर पीसकर पाउडर बना लें और सभी को एक साथ मिला दें. यह नेचुरल मल्टीविटामिन पाउडर शरीर में नेचुरली पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
मिलाएं ये चीजें ( Credit : Getty Images )
स्प्राउट्स मूंग दाल
रोज सुबह दूध में 1 या 2 चम्मच मिलाकर इसे पिएं. इसके अलावा अदरक या हल्दी का पानी उबालकर उसमें ये पाउडर मिलाकर ले सकते हैं. इसमें मोरिंग सीड्स डाल सकते हैं. ये मल्टीविटामिन का अच्छा सोर्स है. यह हाई प्रोटीन पाउडर सुबह पीने के लिए बेस्ट रहेगा. इसमें आप स्प्राउट्स मूंग दाल को सुखाकर फिर उसका पाउडर बनाकर भी मिक्स कर सकते हैं. खासकर अगर अगर बच्चा छोटा है तो सिर्फ स्प्राउट्स मूंग दाल और अंकुरित गेहूं को रोस्ट करसुखाकरइन दोनों को पीस लें. इसका पाउडर बनाकर बच्चों की दाल या सूप में डालकर दे सकते हैं. क्योंकि छोटे बच्चों के लिए अगर मल्टीविटामिन पाउडर बनाया जाए, तो उसमें बादाम, काजू जैसे नट्स और सीड्स नहीं डालते हैं.
ये भी पढ़ें: शाकाहारी लोग क्रिसमस पर बनाएं 5 एगलेस केक, तरीके ऐसे पड़ोसी भी करेंगे तारीफ
घर पर मल्टीविटामिन पाउडर बनाना आसान है. लेकिन अगर आपका शरीर पित्त प्रकृति का या फिर आपको सीड्स या नट्स से एलर्जी है, तो ऐसे में इससे परेशानी हो सकती है. क्योंकि इसे बनाने वाली चीजों का तासीर गर्म होती है. इसके अलावा ज्यादा मात्रा में न लें. इसे लेने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह करना ज्यादा बेहतर रहेगा. वो आपकी मेडिकल कंडीशन के मुताबिक आपको सही सलाह दे पाएंगे.
ये भी पढ़ें: ऊनी कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को बिना धोए कैसे हटाएं? ये तरीके आएंगे काम

