क्लब में आग का गुबार (फोटो- सोशल मीडिया)
गोवा के अर्पोरा गांव में एक नाइटक्लब में देर रात सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. भीषण आग के कारण यहां 23 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी हैं. इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने शेयर की है. गोवा पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने घटना को लेकर बताया कि आग का कारण सिलिंडर ब्लास्ट था. उन्होंने कहा, ‘कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं. मरने वाले सभी लोग क्लब के कर्मचारी हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…

