लूथरा ब्रदर्स
गोवा के नाइट क्लब में अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा. वह हादसे के बाद थाईलैंड भाग गए थे. गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से ही दोनो को कस्टडी में ले लेगी. दिल्ली की कोर्ट में कल दोनों भाईयों को पेश कर उनकी ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी. फिर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा.
गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर 2025 की रात भीषण आग लग गई थी. इसकी सूचना मिलते ही रात लगभग 11:45 बजे से मध्यरात्रि के आसपास क्लब के मालिक लूथरा भाइयों ने तुरंत दिल्ली से थाईलैंड जाने की योजना बनाई.
जांच में पता चला कि उन्होंने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे MakeMyTrip ऐप के जरिए फुकेत के लिए टिकट बुक किए. इस समय फायर ब्रिगेड क्लब में आग बुझाने और रेस्क्यू में लगी हुई थी. वह सुबह 3 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे और 5:30 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-1073 से फुकेत के लिए रवाना हो गए. ये सब आग लगने के 6 से 8 घंटे के बीच हुआ.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

