I-PAC में रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई कल
कोलकाता में I-PAC दफ्तर में रेड के मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (15 जनवरी) को अहम सुनवाई होगी. ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है.
ED का आरोप है कि उन्होंने IPAC दफ्तर में छापे के दौरान जांच में बाधा डाली, सबूतों से छेड़छाड़ की और सामग्री को नष्ट किया. इससे पहले ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की थी. ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की है.
ED का दावा है कि उसके अधिकारियों को डराया और धमकाया गया. साथ ही कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी हटा दिए गए, जिससे कई राज्यों में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच प्रभावित हुई.
खबर अपडेट की जा रही है…

