कैमूर में काउंटिंग के बीच बवाल.
बिहार में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग चल रही थी. कुल 25 राउंड की गिनती होनी थी, जिसमें 24 राउंड की गिनती पूरी गई थी. इसमें बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव 175 मत से बीजेपी के प्रत्याशी अशोक सिंह से आगे थे, 25वे राउंड का रुझान आना बाकी है. इसको लेकर उनके समर्थकों और पुलिस के बीच भारी बवाल हुआ है. पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के सिर फट गए. लोगों ने एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया गया. अभी भी माहौल तनावपूर्ण है.
आखिरी राउंड की मतगणना बची है. बसपा के सतीश यादव के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. वो जिला प्रशासन के खिलाफ मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर नारे लगा रहे हैं. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
ये भी पढ़ें- महिला-यूथ प्रचंड बहुमत ने नया MY फॉर्मूला दिया, बिहार की जीत पर बोले PM मोदी
खबर अपडेट की जा रही है…

