विदेश मंत्री एस जयशंकर.
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे. जहां वो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया. वो 80 साल की थीं.
खालिदा जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उन्हें उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के बदल में दफन किया जाएगा. खालिदा जिया बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक प्रमुख रहीं और तीन बार प्रधानमंत्री भी रहीं. जिया के निधन पर बांग्लादेश में तीन दिन का राजकीय शौक घोषित किया गया है. साथ ही साथ कल उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दिन एक दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है.
जिया के निधन के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं जानता हूं कि आप सभी इस समय बहुत दुखी हैं. मुझे आशा है कि आप शोक की इस अवधि में धैर्य रखेंगे और उनकी नमाज़-ए-जनाजा सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में शामिल सभी संबंधित लोगों के साथ सहयोग करेंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री का निधन ऐसे समय में हुआ है जब बांंग्लादेश आंतरिक हिंसा से गुजर रहा है. हाल फिलहला में हादी की हत्या के बाद वहां बड़े स्तर पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी. फरवरी में देश में आम चुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए नामांकन का दौर चल रहा है. अब देखना है कि खालिदा की अनुपस्थिति में उनकी पार्टी अपना वर्चस्व बचा पाती है या नहीं.
यह ब्रेकिंग खबर है, अपडेट हो रही है…

