कर्नाटक में लोकायुक्त का एक्शन
कर्नाटक सरकार में मंत्री जमीर अहमद के निजी सचिव सरदार सरफराज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड हुई है. अधिकारियों ने कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई में 8.44 करोड़ रुपये के घर और 37 एकड़ कृषि भूमि के रिकॉर्ड मिले हैं.
लोकायुक्त के इस एक्शन में 66 हजार 500 रुपये कैश, 2.99 लाख रुपये के कीमती सोने के गहने, 1.64 करोड़ रुपये के वाहन, 1.29 करोड़ रुपये बैंक डिपॉजिट मिला है. लोकायुक्त की जांच के दौरान कुल 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली.
ये छापेमारी अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के संबंध में की गई. सरदार सरफराज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. इसी संदर्भ में, बुधवार तड़के 50 से अधिक लोकायुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापेमारी की थी.
सरफराज खान कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ निदेशालय में एक सीनियर ऑफिसर हैं और हाउसिंग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सेक्रेटरी के तौर पर डेपुटेशन पर हैं. वह अब जांच के दायरे में हैं.

