राहुल का आरोप- हरियाणा में कांग्रेस को वोट चोरी से हराया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आज यानी 5 नवंबर को एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा में वोट चोरी करके बीजेपी की सरकार बनवाई गई. हरियाणा में वोट चोरी पकड़ी गई है. हरियाणा में हमने काफी पड़ताल की. महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हरियाणा में वोट चोरी हुई है. राहुल गांधी ने इस दौरान एक लड़की की फोटो भा दिखाई. उसे लेकर उन्होंने दावा किया कि इसने अलग-अलग नाम से 22 जगह वोट दिए. इस लड़की के नाम से 22 वोटर आईडी कार्ड मिले. इसका नाम कहीं सीमा तो कहीं स्वीटी है. ये ब्राजील की मॉडल है. हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई. 5 अलग-अलग कैटेगरी में वोट चोरी हुई.

