पिछले 2 साल में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल. (फोटो- PTI)
Downfall of Australian cricket: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. वह ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. उसे श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जो टीम का डाउनफॉल माना जा रहा है. इसी बीच कप्तान मिचेल मार्श का एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस इस डाउनफॉल से जोड़कर देख रहे हैं.
एक शर्मनाक हरकत और टीम का डाउनफॉल शुरू
दरअसल, 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता था. लेकिन फाइनल के बाद जश्न के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर आराम कर रहे थे. इस फोटो को कई लोगों ने अपमानजनक माना, खासकर भारतीय फैंस ने इसे ‘अहंकार’ बताया. इस घटना के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का खराब दौर चल रहा है. उसे एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं.
मिचेल मार्श की वायरल फोटो. (फोटो- PTI/INSTAGRAM)
पिछले 2 साल में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल
- वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्रदर्शन अचानक गिरावट आई है.
- 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाए, सुपर 8 में ही बाहर हो गए.
- टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार हार का सामना किया.
- वेस्टइंडीज से घरेलू मैदान पर 27 साल बाद टेस्ट मैच हारा.
- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से हार गए.
- 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका से हारकर खिताब गंवाया.
- पाकिस्तान, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज हारीं.
- भारत के खिलाफ घर और बाहर दोनों जगह टी20I सीरीज गंवाई.
- पाकिस्तान से टी20I सीरीज में व्हाइटवॉश हुए.
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा.
- 13 साल बाद श्रीलंका से किसी आईसीसी टूर्नामेंट में हराया.
- अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए. यह 2009 के बाद पहली बार है जब वह किसी 50 या 20 ओवर के वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुए हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


