त्रिपुरा के पूर्व ऑलराउंडर की सड़क हादसे में मौत. (Photo-Screenshot/X)
Rajesh Banik Dies Road Accident:टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ क्रिकेट खेल चुके त्रिपुरा के एक पूर्व खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई. त्रिपुरा का ये पूर्व ऑलराउंडर 31 अक्तूबर की रात पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था, उन्हें अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजेश बानिक के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वो 40 साल के थे और उनके परिवार में उनके पिता, माता और भाई हैं.
TCA ने दी श्रद्धांजलि
साल 2002-03 में त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले राजेश बानिक अपने समय के स्टेट के प्रमुख क्रिकेटरों में से एक थे और बाद में अंडर-16 स्टेट टीम के सेलेक्टर भी रहे. उनके निधन पर त्रिपुरा क्रिकेट संघ (TCA) ने को श्रद्धांजलि अर्पित दी. इस दौरान TCA के सचिव सुब्रत डे ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर और अंडर-16 क्रिकेट टीम के सेलेक्टर को खो दिया है. इस घटना से हम स्तब्ध हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.
खबर अपडेट की जा रही है…..

