बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन.Image Credit source: Nitin Nabin/instagram
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वो नीतीश सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री थे. पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. एक महीने पहले ही बिहार की नई सरकार बनने के बाद उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी. नबीन के इस्तीफे के बाद दिलीप जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अब पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार सिन्हा को सौंपी गई है.

