इंडिगो एयरलाइंस
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों के लिए एक बड़ी ऑपरेशनल राहत जारी की है, जिसमें पहले के उस निर्देश को वापस ले लिया गया है जिसके तहत क्रू मेंबर्स को वीकली आराम की जगह छुट्टी देने पर रोक लगा दी गई थी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत का विमानन क्षेत्र व्यापक व्यवधानों, कैंसिलेशन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था.
ऑफिशियल ऑर्डर के मुताबिक, DGCA ने अपने पहले के सर्कुलर का ज़िक्र किया और जिसमें कहा कि “वीकली रेस्ट की जगह कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी” और जहां तक ऑपरेशनल दिक्कतों और ऑपरेशन की कंटिन्यूटी और स्टेबिलिटी पक्का करने की जरूरत के बारे में अलग-अलग एयरलाइनों से मिले रिप्रेजेंटेशन को देखते हुए उस प्रोविजन का रिव्यू करना जरूरी समझा गया है. अब इसलिए बताए गए पैराग्राफ में दिया गया इंस्ट्रक्शन तुरंत वापस लिया जाता है. यह कॉम्पिटेंट अथॉरिटी (CA) की मंजूरी से जारी किया गया है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

