सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते पीएम मोदी.
पीएम मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया.सेवा तीर्थ में पीएम का ऑफिस, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट हैं.कर्तव्य भवन-1 और 2 में फाइनेंस, डिफेंस, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, एजुकेशन, कल्चर, लॉ और जस्टिस, इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग, एग्रीकल्चर और फार्मर्स वेलफेयर, केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स और ट्राइबल अफेयर्स जैसे कई खास मंत्रालय हैं. उद्घाटन के इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हम नया इतिहास बनता देख रहे हैं. पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं. आज भारत की नई यात्रा शुरू हुई है.
पीएम मोदी ने कहा, सेवा तीर्थ का दफ्तर जमीन से जुड़ा है. नई तकनीक पुरानी इमारतों में फिट नहीं थी. नई इमारतों से सरकार का खर्च कम होगा.13 फरवरी का यह दिन देश की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है.शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व रहा है. इस दिन जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, उसमें विजय जरूर मिलती है.
विजयी होने का दैवीय आशीर्वाद हमारे साथ
प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम सभी विकसित भारत का संकल्प लेकर सेवा तीर्थ में, कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं. अपने लक्ष्य में विजयी होने का दैवीय आशीर्वाद हमारे साथ है.


