पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है. ये बजट ऐतिहासिक है. आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह बजट विकसित भारत 2047 के विजन की उड़ान के लिए एक मज़बूत नींव है. यह बजट ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को नई ऊर्जा और गति देगा, जिस पर आज भारत चल रहा है. ये ज़बरदस्त रिफॉर्म भारत के साहसी, टैलेंटेड युवाओं को खुला आसमान देंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह एक ऐसा अनोखा बजट है जिसका फोकस फिस्कल डेफिसिट को कम करने, महंगाई को कंट्रोल में लाने पर है और इसके साथ ही, बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का कॉम्बिनेशन भी है.

