बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज सुबह 9:30 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगा. पटना के एक होटल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय झा, ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की मौजूदगी में इसे जारी किया जाएगा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. वो वाराणसी के सिगरा स्थित नए ‘सतराम भवन’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं. आज एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे. फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आज रिलीज होगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था. जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ भी आज असम के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. लोगों के उत्साह को देखते हुए सिनेमाघरों में शो की संख्या बढ़ाई गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज एक ऑनलाइन बैठक बुलाई. सुप्रीम कोर्ट आज उस स्वत: संज्ञान मामले में फैसला सुनाएगा, जो मामलों की जांच के दौरान कानूनी राय देने वाले या पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को तलब किए जाने से जुड़ा है. पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी खबरें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: सीपी राधाकृष्णन आज पहुंचेंगे वाराणसी, उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहला काशी दौरा
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
