आज की ताजा खबर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. इस दौरान वह कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम भी जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार की राजधानी पटना में एक रोड शो करेंगे और कई जिलों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला मतदाताओं तक सीधा संवाद स्थापित करना है. भारत के भावी प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज लखनऊ में होने वाले अवध बार एसोसिएशन (ओबीए) के 125वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबल आज नवी मुंबई में खेला जाएगा. यह फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी खबरें…
