आज की ताजा खबर.
LIVE NEWS & UPDATES
-
17 Dec 2025 12:04 AM (IST)
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी. मनरेगा का नाम बदलने को लेकर ‘जी राम जी’ बिल बुधवार को लोकसभा में चर्चा के लिए सूचीबद्ध है. पीएम मोदी इथियोपिया से ओमान जाएंगे. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सुबह 11 बजे ईडी सौम्या को कोर्ट में पेश करेगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
Published On – Dec 17,2025 12:03 AM IST
