आज की ताजा खबर
LIVE NEWS & UPDATES
-
14 Nov 2025 12:09 AM (IST)
पुलिस ने असम-मेघालय सीमा के पास कांग्रेस MP रकीबुल हुसैन की कार को रोका
मेघालय पुलिस ने असम-मेघालय सीमा के पास कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन की एक कार को रोका. सांसद की अनुपस्थिति में, जिस गाड़ी में सिर्फ़ उनका बेटा सवार था, उस पर लाल वीआईपी बत्ती लगी हुई थी.
Meghalaya Police intercepted a car belonging to Congress MP Rakibul Hussain near the Assam-Meghalaya border. The vehicle, in which only his son was travelling, was using a red VIP beacon in the MPs absence. https://t.co/wQWsFJdUIG
— ANI (@ANI) November 13, 2025
-
14 Nov 2025 12:01 AM (IST)
बिहार चुनाव के नतीजे आज, तेजस्वी बोले- 2020 जैसी गड़बड़ी नहीं होने देंगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इस बार दो चरणों में मतदान हुआ था. 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है. प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इस बार दो चरणों में मतदान हुआ था. 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है. प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. SIR की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह बंगाल का दौरा करेगा.तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे 2020 के चुनाव में गड़बड़ी की गई थी वैसा इस बार नहीं होने देंगे. दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में खराब होती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर गुरुग्राम प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में पांचवीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड माध्यम में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश जारी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान राज्य विधानसभा के सदस्यों के बीच 1983 के नेल्ली नरसंहार की जांच करने वाले तिवारी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के अपडेट्स जानने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Nov 14,2025 12:00 AM IST
