प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली सहरसा में और दूसरी कटिहार में होगी. इससे पहले पीएम दिल्ली में सुबह 9.30 बजे उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC)-2025 का उद्घाटन करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में सोमवार को तीन जनसभा करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं. सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर सदन के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी. वह उसी दिन नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी सम्मिलित होंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहरसा और लखीसराय में चुनावी रैलियां करेंगीं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वैशाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. धीमी हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई जिससे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 पर पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. देश-दुनिया से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज दिल्ली में ESTIC-2025 का करेंगे उद्घाटन
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
