केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज रात कोइनाधारा स्थित राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे. इसके बाद सोमवार को नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद नगांव जिले में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटद्रवा थान भी जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोमवार को वो रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगी. इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगी. 29 दिसंबर को रांची लौटेंगी. रात में लोकभवन में ठहरेंगी. उनके दौरे को देखते हुए आज सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. उधर, झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आईएमडी के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. इन जिलों में रविवार सुबह 8:30 बजे तक ठंड का प्रकोप रहेगा. इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में आज रविवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. सुबह और शाम हल्की से घनी धुंध छाने की संभावना है. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: दो दिवसीय दौरे पर आज असम पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

