राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से दो दिन की केरल यात्रा पर जाएंगी. 3 दिसंबर को वह तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस-2025 कार्यक्रम में शामिल होंगी और नेवी के ऑपरेशनल डेमो को देखेंगी. दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को मतदान हुआ था, उनमें से 9 पर पहले भारतीय जनता पार्टी का और शेष तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था. उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा था. दिल्ली दंगे मामले में उमर, शरजील, गुलफिशा की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के साथ बदसलूकी के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आज से रेजिडेंट डॉक्टर इलेक्टिव सर्विसेस बंद रखेंगे. विपक्षी दलों के नेता संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में मिलेंगे. वे संसद में अपनी संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे. दिल्ली हाई कोर्ट एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें राजधानी में बेहद खतरनाक हवा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली में MCD के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
