आज की ताजा खबर
LIVE NEWS & UPDATES
-
22 Oct 2025 12:02 AM (IST)
गृह मंत्रालय और लद्दाख संगठनों की आज अहम बैठक
गृह मंत्रालय और लद्दाख संगठनों की सुबह 11 बजे अहम बैठक होगी. बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल अलायंस भाग लेंगे. इस बैठक में दोनों संगठनों के तीन तीन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
-
22 Oct 2025 12:01 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. तिरुवनंतपुरम से उनका दौरा शुरू हुआ है. राष्ट्रपति मुर्मू श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी. इसके अलावा वो और भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. तिरुवनंतपुरम से उनका दौरा शुरू हुआ है. राष्ट्रपति मुर्मू श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी. इसके अलावा वो और भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. गृह मंत्रालय और लद्दाख संगठनों की सुबह 11 बजे अहम बैठक होगी. बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल अलायंस भाग लेंगे. इस बैठक में दोनों संगठनों के तीन तीन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजराती नववर्ष के पहले दिन बुधवार को अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर लोगों से मिलेंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे. भारी बारिश की चेतावनी के बाद चेन्नई में 22 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे. चेन्नई की डीएम रश्मि सिद्धार्थ जगड़े ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन छुट्टी की घोषणा की है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है. कई इलाकों में AQI 500 से अधिक दर्ज किया गया है. प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार और विपक्ष आमने-सामने है. सभी अपडेट्स जानने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें
Published On – Oct 22,2025 12:01 AM IST
