उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज कैग के लेखा परीक्षा दिवस का शुभारंभ करेंगे. इसे लेकर कैग ऑफिस की ओर से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि इस साल का आयोजन देश के उपराष्ट्रपति के मुख्य अतिथि के रूप में विशेष उपस्थिति के साथ शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने की संस्था की यात्रा में महत्वपूर्ण चरण को दिखाता है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह आयोजन सुबह 10 बजे सेक्टर-19 वृंदावन कॉलोनी, पासी चौराहे पर होगा. आज दिल्ली में हल्का कोहरा रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. असम सरकार 2027 में राज्य में प्रदर्शन के लिए 16वीं शताब्दी में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव द्वारा निर्मित वृंदावनी वस्त्र (रेशमी कपड़ा) को राज्य में लाने के लिए ब्रिटिश संग्रहालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर सकती है. देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज कैग के लेखा परीक्षा दिवस का करेंगे शुभारंभ
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
