प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता उनका स्वागत करेंगी. इसके बाद नबीन सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इसमें कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सोमवार को कई कई मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है और हंगामे के भी आसार हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे तथा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. बैठक के बाद वो वेल्लोर भी जा सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद से यूपी में SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम ने कहा है कि SIR में करीब 4 करोड़ मतदाताओं का गैप सामने आया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: आज से पीएम मोदी की विदेश यात्रा, 4 दिन में करेंगे 3 देशों का दौरा
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
